Sat. Apr 19th, 2025

आज से शुरू हुआ छठ पर्व, दून के प्रमुख घाटों पर बिखरी रौनक

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। आज से छठ महापर्व शुरू हो गया है। दून में विभिन्न स्थानों पर नहाय-खाय और छठ मइया का पूजन होगा। पूर्वा सांस्कृतिक मंच और बिहारी महासभा इस उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन करेगी। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व को लेकर पूर्वांचल मूल के लोग खासे उत्साहित हैं। दून में भी सोमवार से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की औपचारिक शुरुआत हो गई है। छठ व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष स्नान और सात्विक भोजन के बाद व्रत शुरू करेंगे। व्रती लौकी, अरहर की दाल और कच्चा (अरवा) का भोजन करेंगे। व्रत रखने वाले छठ पर्व के समापन के बाद ही नमकीन भोजन करेंगे। छठ पर्व के तहत मंगलवार को घाटों पर मुख्य छठ पूजा होगी। संतान प्राप्ति और बच्चे के सुखी जीवन की कामना के लिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में यह पर्व मनाया जाता है। देहरादून में भी बिहार के लोग इस पर्व को खासा उल्लास के साथ मनाते हैं। छठ पर टपकेश्वर, पंडितवाड़ी, मद्रासी कालोनी, पथरी बाग, मालदेवता, चंद्रमनी, प्रेमनगर व दीपनगर स्थित घाट पर सफाई के बाद पूजा की जाती है।

चार दिनों तक ये रहेगा कार्यक्रम

– 8 नवंबर को नहाय-खाय के बाद व्रत रख घाट की सफाई और पूजा होगी।
– 9 नवंबर को खरना वाले दिन निर्जला व्रत रख शाम को खीर का प्रसाद के साथ व्रत खोला जाएगा।
– 10 नवंबर को विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी यानी ढलते सूर्य को जल अर्पित कर अघ्र्य दिया जाएगा।
– 11 नवंबर को उदीयमान यानि उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *