Fri. May 3rd, 2024

खेल महाकुंभ 2021 : डोईवाला में 22 से न्याय पंचायत, 25 अक्टूबर से होंगी खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं

अभिज्ञान समाचार/ डोईवाला।

खेल महाकुंभ 2021 के तहत न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को डोईवाला ब्लॉक के सभागार में आयोजित बैठक में खेलों के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक लेवल अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 या 23 अक्टूबर 2021 को न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जबकि 25 अक्टूबर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से कराए जा रहे खेल महाकुंभ 2021 के लिए ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में युवा कल्याण, ब्लॉक, शिक्षा विभाग, नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया बैठक के दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर 22 व 23 अक्टूबर 2021 को खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर सहमति बनी। न्याय पंचायत स्तर पर अण्डर -14 आयु वर्ग की बालक/बालिकाओं की खेलकूद स्पर्धा का आयेजन किया जायेगा। प्रतिभागी की आयु 31 दिसम्बर 2021 को निर्धारित आयु वर्ग से कम होनी चाहिए। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी एस एस तोमर, शिक्षा विभाग के खेल समन्वयक शीशराम बलोदी, वाई एस रावत, सुन्दर सिंह मेहरा, शीशपाल कृषाली, अनिल किशोर सजवाण, अशोक कुमार मनवाल, संगीत गौतम, आलोक जोशी, खेल प्रशिक्षक श्री प्रवीन सिंह चौहान मौजूद थे।

न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं

न्याय पंचायत स्तर पर कब्बडी, खो-खो, बालीवाल, व ऐथलैटिक्स-(100मी0, 400मी0 दौड, लम्बीकूद, गोला फेक, चक्का फेक, 4×100 रिले) प्रतियोगिताएं होंगी।

यहां होंगे न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं

  • न्याय पंचायत भानियावाला में राजकीय इण्टर कालेज कोटि भानियावाला।
  • न्याय पंचायत रानीपोखरी में राजेन्द्र शाह इण्टर कालेज रानीपोखरी।
  • मारखमग्रान्ट न्याय पंचायत में पब्लिक इण्टर कालेज डोईवाला।
  • न्याय पंचायत श्यामपुर में अटल आदर्श इण्टर कालेज छिद्दरवाला में सम्पन्न करायी जायेगी।

25 अक्टूबर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अक्टूबर सहित खंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 3 आयु वर्ग में होंगी जिनमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-21 शामिल हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डोईवाला श्रीमती विनीता नौटियाल ने बताया कि विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म 23 अक्टूबर 2021 तक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय डोईवाला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय डोईवाला, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगर निगम/ नगर पालिका डोईवाला व ऋषिकेश में शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते है।

खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन स्थल

खण्ड स्तरीय खेलमहाकुम्भ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अटल आदर्श इण्टर कालेज छिद्दरवाला में किया जायेगा। अण्डर 14- वर्ग में बैडमिन्टन तथा फुटबाल (बालक वर्ग) का आयोजन सीधे विकासखण्ड स्तर पर किया जायेगा। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता प्रतिभागी विकास खण्ड स्तर पर प्रतिभाग करेगे।

अण्डर-17 वर्ग की प्रतियोगिताएं

कब्बडी, खो-खो, बालीवाल, एथलैटिक्स-100, 400, 800 व 1500 मीटर दौड, लम्बीकूद, ऊँची कूद, गोला फेक, चक्का फेक, भाला फेक, 4×100 रिले, बैडमिन्टन तथा फुटबाल (बालक वर्ग) मे।

अण्डर -21 वर्ग की प्रतियोगिताएं 

कब्बडी, बालीवाल, एथलैटिक्स-100, 400, 800, 1500 व 3000 मीटर, लम्बीकूद, ऊँची कूद, गोला फेक, चक्का फेक, भाला फेक 4×100 रिले, फुटबाल बालक/बालिका वर्ग में प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जायेगा।

आवेदन फॉर्म के लिए नीचे लिखे khel mahakumbh पर क्लिक करें:

 

khel mahakumbh

1 thought on “खेल महाकुंभ 2021 : डोईवाला में 22 से न्याय पंचायत, 25 अक्टूबर से होंगी खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *