Mon. Apr 28th, 2025

ब्रेक फेल होने पर पलटा यूटिलिटी वाहन, पांच लोग घायल

देहरादून । पछवादून के साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के समीप एक यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर गांव से साहिया की ओर आ रहा एक यूटिलिटी वाहन  ददौली समाल्टा के समीप अचानक रोड पर पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। वहीं हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर सविता पांडे ने बताया कि यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें 5 लोग घायल हुए। सभी का उपचार चल रहा है, दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *