Sat. Apr 19th, 2025

महाराष्ट्र: उद्धव का जाना तय, फणनवीस बनेंगे मुख्यमंत्री

मुंबई: महाराष्ट्र हाईवोल्टेज सियासी ड्रामें का अंत करीब आ चुका है। यिंदे के बागी होने से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया था जिसमें करीब 31 माह पुरानी उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी सरकार की विदाई सामने खड़ी नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जहां भाजपा के साथ बागी खेमे में जोश आ गया है वहीं खबरों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस की कयादत में सूबे के अन्दर जल्द नई सरकार बन सकती है। इसमें भाजपा के अलावा शिंदे गुट के मंत्री भी शामिल होंगे।

खबर ये है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए भाजपा व शिवसेना के बागी शिंदे गुट के बीच लगभग सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रियों के नामों की सूची लेकर पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच गए हैं। वे वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर इसे अंतिम रूप देंगे। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में संभावित नई सरकार में भाजपा के 29 मंत्री होंगे तो एकनाथ शिंदे गुट के 13 शिंदे गुट के आठ विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद दिए जाएंगे जबकि पांच अन्य विधायकों को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *