Sat. Apr 19th, 2025

समीक्षा : सीएनजी पर टैक्स की दर कम करने का लाएं प्रस्ताव, पर्यटकों की दें सुविधा

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

महानगरों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सीएनजी ईंधन से चलने वाले वाहनों के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संजीदा दिखे। उन्होंने परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में सीएनजी बसों के संचालन पर जोर दिया है। उन्होंने परिवहन विभाग को सीएनजी पर लगने वाले टैक्स की दर कम करने का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए सीएम कहा कि हमारा प्रयास पर्यटकों की सुविधा पर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम को घाटे से उबार कर लाभ की स्थिति में लाने को प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। परिवहन निगम की अनुपयोगी भू संपत्ति के निस्तारण के लिए कदम उठाए जाएं। वर्कशाप के एकीकरण पर जोर दिया जाए। लाइसेंस प्रक्रिया को आनलाइन किया जाए। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन बढ़ा कर निगम की आय में भी वृद्धि करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्रदेश में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने की अपेक्षा की। बैठक में सचिव परिवहन डा रणजीत सिन्हा, सचिव आबकारी सचिन कुर्वे ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभागीय कार्यों की जानकारी दी। बैठक में आबकारी आयुक्त रणवीर सिंह चौहान, एमडी परिवहन डा नीरज खैरवाल व आयुक्त परिवहन दीपेंद्र चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *