Mon. Apr 21st, 2025

इस देश में फिर पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, एक बड़ी आबादी नहीं लगवा रही कोविड वैक्सीन

अभिज्ञान समाचार/ विदेश।

कोरोनावायरस की एक नई लहर से निपटने के लिए ऑस्ट्रिया पूरी तरह कोविड-19 लॉकडाउन को फिर से लागू करने वाला है। इसके बाद ऑस्ट्रिया ऐसा करने वाला पश्चिमी यूरोप का पहला देश बन जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि इसकी पूरी आबादी को फरवरी तक वैक्सीनेट करने की जरूरत होगी।

ऑस्ट्रिया की करीब दो-तिहाई आबादी को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह वैक्सीनेट किया गया है। पश्चिमी यूरोप में दूसरे देशों के मुकाबले ये सबसे कम दरों में से एक है। वहीं संक्रमण के मामले पूरे महाद्वीप पर यहां सबसे ज्यादा है, यहां प्रति एक लाख लोगों पर 991 संक्रमित है।

ऑस्ट्रिया ने उन सभी लोगों के लिए लॉकडाउन की शुरुआत की है, जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ, लेकिन तब से संक्रमण ने नए रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया है। दो सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत, साल्ज़बोर्ग और अपर ऑस्ट्रिया ने गुरुवार से लॉकडाउन लगाएंगे, जिससे सरकार पर नेशनल लॉकडाउन का दबाव बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *