Fri. Apr 11th, 2025

कयास : यशपाल और संजीव आर्य के बाद विधायक काऊ भी थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं वैसे ही विधायकों ने पाला बदलना शुरू कर दिया है। कुछ घंटे पहले भाजपा के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए जो कि भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। सूत्रों की मानें तो यशपाल आर्य और संजीव आर्य ही नहीं बल्कि एक और भाजपा विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

सोमवार को राजनीतिक हलकों में खबरें तेज हो चली थी कि आज यशपाल आर्य अपने बेटे और विधायक संजीव आर्य के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आखिरकार हुवा भी वही। जैसे-जैसे समय बीता तो चर्चाएं तेज हो चली कि रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ भी कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। इस मामले पर हमने और जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन विधायक काऊ के कांग्रेस मे जाने की खबरों की पुष्टि किसी भी राजनीतिक पार्टी ने नही की। आपको बताते चलें कि सितंबर माह में विधायक काऊ का कैबिनेट मंत्री धन सिंह के सामने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विवाद का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने पूरे प्रकरण की जांच बिठाई थी। इससे नाराज विधायक ने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपना पक्ष भी रखा था। यही नहीं विधायक काऊ कई मुद्दों पर अपनी अलग राय रखते हैं। हालांकि विधायक उमेश शर्मा काऊ का मानना है कि कुछ स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं जिसे वह सफल नहीं होने देंगे। बहरहाल देखना होगा कि कांग्रेस पृष्ठभूमि से आए तमाम विधायकों में से कौन घर वापसी की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *