Fri. Apr 11th, 2025

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर रहेगा फोकस

अभिज्ञान समाचार/ पॉलिटिकल डेस्क

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के नगर पालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। बैठक में पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब) के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार की जाएगी। आपको बता दें कि भाजपा की यह बैठक 2 साल बाद हो रही है। 2019 के कोरोना संक्रमण के चलते यह बैठक नहीं हो पाई थी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, डॉ हर्षवर्धन व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित 124 सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्री व सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे। बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। बता दें कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर चुनाव हार गई थी। वहीं राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *