Fri. Apr 25th, 2025

पुष्पवर्षा के साथ किया शिव बरात का स्वागत

ऋषिकेश । ऋषिकेश में सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आज नगर में शिव बरात निकाली गई, जिसका शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ शिव बरात का स्वागत किया जिसमें श्रद्धालु शिव बारात में झूमते नजर आए।
बुधवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में शिव बरात का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर से विभिन्न झांकियों व बैंड बाजों के साथ शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में भगवान शिव के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी, उनके वाहन नंदी व शिव के गण आकर्षण का केंद्र रहे।  शिव मंदिर से आरंभ हुई शिव बारात ऋषिकेश नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए गई जहां नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर शिव बरात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान भोले से क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने में सक्षम है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बहत्तर सीढ़ी पर आयोजित भंडारे में पहुंचकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान संदीप खुराना, कपिल गुप्ता, प्रदीप कोहली, अनीता तिवारी, आकाश सती, उषा जोशी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *