Mon. Apr 21st, 2025

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रूद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से किया यात्रा का शुभारम्भ

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कंाग्रेस पार्टी के उदयपुर में आयोजित नव संकल्प घोषणा के अनुरूप भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाली ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ का शुभारम्भ किया।
जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रूद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से किया यात्रा का शुभारम्भ करने के साथ ही कर्णप्रयाग में आयोजित भारत जोडो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्वराज आश्रम हल्द्वानी से शुरू हुई यात्रा में प्रतिभाग किया, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार की ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा के त्यूनी से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऋषिकेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात ने विकासनगर स्थित तिलक भवन, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र तथा यात्रा के मुख्य प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अल्मोड़ा के जैंती सालम स्थित शहीद स्थल से यात्रा का शुभारम्भ किया।
मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव 10 अगस्त को जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित भारत जोडो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कल दिनांक 10 अगस्त को जनपद बागेश्वर में तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रामसेवक सभा भवन नैनीताल में आयोजित भारत जोडो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक एवं 2022 के विधानसभा प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में तथा विगत लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी अपने लोकसभा क्षेत्र के किसी भी विधानसभा में भारत जोडो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *