Fri. Apr 11th, 2025

श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता का मंचन, पर्वतारोही सविता को उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान

अभिज्ञान समाचार/उत्तरकाशी।    

युवा पर्वतारोही सविता कंसवाल को रविवार की शाम उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी की ओर से दिया गया। आपको बताते चलें कि उत्तरकाशी लौंथरू गांव निवासी सविता कंसवाल ने एवरेस्ट मैसिफ एक्सपिडीशन के तहत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516) पर तिरंगा लहराया है। इस चोटी पर तिरंगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं। इसके साथ ही इसी सप्ताह सविता ने द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर) चोटी का दूसरी बार आरोहण किया है।

सम्मान समारोह के दौरान श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी की ओर सविता कंसवाल के संघर्ष भरे जीवन के बारे में दर्शकों को बताया कि किस तरह से सविता कंसवाल ने विकट परिस्थितियों से निकलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। रामलीला समिति की ओर सविता कंसवाल को उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान का स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, श्रीराम कवच दिया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के संरक्षक रमेश चौहान, संयोजक जयेंद्र पंवार, अंबिका पुरी, मीडिया समन्वयक अजय प्रकाश बडोला, समिति के अध्यक्ष गजेंद्र मटूड़ा, महासचिव ब्रह्मानंद नौटियाल संयुक्त सचिव विजय प्रकाश भट्ट, अरविद राणा आदि मौजूद थे।

गढ़वाली में समझाई मित्रता की महत्ता

श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित गढ़वाली बोली में रामलीला मंचन के दौरान शनिवार को कलाकारों ने मंच पर दर्शकों को मित्रता की शिक्षा दी। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को बताया कि अच्छा मित्र वह है जो विपत्ति में अपने मित्र का साथ निभाकर उसके दुखों का निवारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *