Sun. Apr 20th, 2025

सीएम धामी द्वारा की गई घोषणाओं की मंत्री रेखा आर्या ने ली जानकारी

देहरादून: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की मंत्री के तेवर तब तल्ख हो गये जब उन्होंने पाया कि खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट ही नहीं हुई है।

इतना ही नहीं उन्‍होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्‍यमंत्री की घोषणाओं में शामिल खेल मैदान जिनमें जमीन सम्बंधी मामलों में तकनीकी हैं इसको लेकर विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ ही इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *