Wed. Feb 4th, 2026

देहरादून जिला कारागार में विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण हेतु ₹ 85.22 लाख मंजूर

देहरादून : मुख्यमंत्री ने अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नं. 59 सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना हेतु ₹ 1.68 करोड, सिंचाई विभाग के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य हेतु ₹ 2.19 करोड, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹ 5.00 करोड तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹ 84.45 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर रा० बालक छात्रावास कण्डोली, देहरादून में अनुरक्षण कार्य हेतु ₹ 46.56 लाख, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) हेतु ₹ 2.00 लाख तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) हेतु ₹ 3.00 लाख कुल ₹ 5.00 लाख का आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान तथा हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में ₹ 1.00 लाख प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा जिला कारागार, देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल एवं पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की आर्मरड केबल व पैनल स्थापित किये जाने हेतु ₹ 85.22 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत अखुली ग्राम पंचायत में सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹ 54.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागाँधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक रूट/अश्वमार्ग (टीएसपी) के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹ 30.55 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अन्तर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹ 83.93 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *