Sat. Nov 1st, 2025

देशभर के 1.3 लाख छात्रों ने दी टेलेंटेक्स परीक्षा, नवंबर में आएगा परिणाम

देहरादून : देश के आठ राज्यों में आयोजित टेलेंटेक्स-2026 परीक्षा के माध्यम से कक्षा 5वीं से 10वीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार और 90 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति एलेन की ओर से प्रदान की जाएगी। एलेन करियर इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित इस परीक्षा में इस बार लगभग 1.3 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से उत्तराखंड से करीब 6,000 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से लगभग 4,000 छात्र केवल देहरादून ज़ोन से शामिल हुए।

एलेन उत्तराखंड के अकादमिक हेड विनय माकिन ने बताया कि यह परीक्षा देश के एचजी खुराना ज़ोन के अंतर्गत 120 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा कुल 320 अंकों की थी और दो घंटे में पूरी कराई गई। इसे दो भागों में विभाजित किया गया था, जिसमें आइक्यू, भौतिकी, रसायन, गणित और जीवविज्ञान विषयों से 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र के चार अलग-अलग कोड तैयार किए गए थे।

देश के अन्य राज्यों में यह राष्ट्रीय परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी, जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी है। परीक्षा परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। सफल छात्रों को 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार चेक के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सत्र 2026–27 में प्रवेश हेतु उन्हें 90 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। विशेष रूप से यह भी उल्लेखनीय है कि इन पुरस्कारों के लिए एलेन में प्रवेश लेना अनिवार्य नहीं है।

पुरस्कार वितरण कोटा में आयोजित होने वाले सक्सेस पावर सेशन के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर सफल छात्रों के लिए करियर पर आधारित एक विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी नवंबर 2025 में टेलेंटेक्स की आधिकारिक वेबसाइट www.tallentex.com
पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *