Sat. Jun 7th, 2025

झंडा वितरित किए गए

देहरादून। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर श्री श्री 108 महंत रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, सचिव, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के दिशानिर्देश पर अभय मठ शक्तिपीठ एवं पृथ्वीनाथ महादेवजी मंदिर परिवार से जुड़े भक्तगणों को झंडा वितरण किया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं मुख्य संरक्षक अभयमठ महिला मंडल और दिगंबर राजेश पुरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा झंडा वितरण किया गया।
अभय मठ के प्रांगण में सभी श्रद्धालु और गणमान्य लोगों के साथ महापौर सुनील उनियाल गामा एवं विनय गोयल, दिगंबर राजेश पुरी, गोपाल सिंघल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वज को सलामी दी गई, राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात मठ के व्यवस्था समिति महिला मंडल की अध्यक्षा रीना मेहंदी रत्ता, सचिव प्रशांत, दिगंबर राजेश पुरी ने मेयर सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल को अंगवस्त्र पहना कर एवम् प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री गामा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है की हमे आजादी के हीरक जयंती समारोह मानने का अवसर मिला है। हमारे प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने हम सब को तिरंगे झंडे को अपने घर प्रतिष्ठान पर फहराने का अवसर दिया है। उन्होंने बताया की नगर निगम फ्री झंडा वितरण कर रहा है यदि किसी को झंडा न मिल पाए तो निगम से ले सकते है। उन्होंने मठ के महंत रविंद्र पुरी और दिगंबर राजेश पुरी का आभार व्यक्त किया की यह पहला अवसर है जब मंदिर में प्रसाद के रूप में तिरंगा मिल रहा है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री को दिया जिनकी प्रेरणा से यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। विनय गोयल ने कहा की आजादी का अमृत महोत्सव मनाना हमारे लिए गर्व की बात है हम आजादी के सेनानियों शहीदों और उन सब के प्रति कृतज्ञ है, जिनके बलिदान से हमे आजादी मिली। उन्होंने झंडा फहराने के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की यदि हमारे आस पड़ोस में किसी के घर झंडा ना हो तो उसको उपलब्ध कराना चाहिए। तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए दिगंबर राजेश पुरी जी महाराज और अभय मठ की महिला मंडल को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। राजेश पुरी जी महाराज ने सभी को मिष्ठान वितरण किया और सभी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया। इस अवसर सचिव प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश गोयल, राकेश मित्तल, अजय गुलाठी, प्रदीप मित्तल, नवीन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *