Mon. May 19th, 2025

नाइजीरिया में नौका पलटने से 24 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

अबूजा: नाइजीरिया में नौका पलटने की घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत की खबर है,जबकि कई अन्य लापता हो गये हैं। आपातकालीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं, जो कि नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोकवा में नाव पर यात्रा करते समय डूब गए।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रांत प्रमुख जैनब सुलेमान के अनुसार, नाव पर 100 से ज्यादा यात्री सवार थे और अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।सुलेमान ने बताया, ‘‘अब तक बचाव कार्य के दौरान 24 शव निकाले जा चुके हैं और 30 लोगों को बचाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *