Thu. Jun 4th, 2026

भगवान बद्री विशाल के दर्शन को बद्री धाम पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी

अभिज्ञान समाचार/ चमोलीबद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। ऐसे में भगवान बद्री विशाल के दर्शनों को श्रद्धालु लगातार बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर देशवासियों की खुशहाली की कामना की। बता दें कि बीती 16 नवंबर से भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 16 नवंबर को सर्वप्रथम गणेश मंदिर के कपाट विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ बंद किए गए। यह प्रक्रिया 20 नवंबर तक जारी रहेगी। और 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर भगवान बद्री विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *