Thu. Jun 4th, 2026

इगास लोक पर्व के उत्साह को देखते हुए बोले; सांसद बलूनी अगले साल से तीन दिन मनाई जाएगी इगास

अभिज्ञान समाचार /देहरादून। उत्तराखंड में इस बार इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। राज्य में इगास को लेकर देखे जा रहे उत्साह के मद्देनजर उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि अगले साल से उत्तराखंड में इगास तीन दिन तक मनाई जाएगी। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक पर्वों को दिए जा रहे बढ़ाओ की सराहना भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में इगास पर्व और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बलूनी ने कहा कि उत्तराखंडी होने के नाते वह चाहते हैं कि राज्य के लोग गुजरात के गरबा और बंगाल की दुर्गा पूजा की तरह उत्तराखंड में इगास लोक पर्व को मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *