Wed. Jul 1st, 2026

तत्काल वापस नहीं होगा किसान आंदोलन: टिकैत

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। बावजूद इसके किसान आंदोलन को तुरंत वापस नहीं लेंगे। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि “आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कानून को संसद में रद्द किया जाएगा और एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।” टिकैत के इस बयान के बाद किसानों ने उनका समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *