Sun. Apr 19th, 2026

उत्तरकाशी: संगम चट्टी के डासडा गाँव में भालू ने एक व्यक्ति पर किया हमला, जिला अस्पताल रेफर

अभिज्ञान समाचार/ उत्तरकाशी। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरो का हमला लगातार जारी है। अभी अभी कुछ समय पहले संगम चट्टी क्षेत्र के डासडा गाँव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। गाँव वालो की  सूझबूझ से व्यक्ति को भालू के हमले से बचाया गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी बकरियों के साथ खेतो में काम कर रहा था। व्यक्ति को अकेला देखकर भालू ने हमला कर दिया और वह बुरी तरह घायल हो गया। अचानक हुए हमले व्यक्ति का दाहिना पैर लहूलुहान हो गया। उस व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *