Mon. Apr 20th, 2026

21 साल बाद इस भारतीय सुंदरी के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, जीत के बोलीं- चक दे फट्टे

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। जीतने के बाद देश के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा- चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था। यह 70वां मिस यूनिवर्स इवेंट था। इसमें हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए हुआ। मिस यूनिवर्स का ताज पहना।

यह भी पढ़ें  👉 2030 तक खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करेगा भारत, उससे पहले 2023 में अन्तरिक्ष में भेजेंगे गगनयान

मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं। 21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *