Sun. Apr 20th, 2025

गर्लफ्रेंड के घर जाकर बॉयफ्रेंड ने 15 गोलियां मारीं,लड़की ने तोड़ा दम

एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बार-बार फोन और मैसेज किया लेकिन गर्लफ्रेंड ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बात से लड़का इतना भड़क गया कि उसने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि उसने लड़की को 15 गोलियां मारी थीं। फिलहाल, लड़के को अरेस्ट कर लिया गया है। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। फ्लोरिडा पुलिस विभाग के गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, 23 साल के कार्लोस लेमोंट जोन्स ने गर्लफ्रेंड शा डायला जॉनसन (Sha’Dayla Johnson) को उसके घर के बाहर गोली मारी।

उस वक्त वो ऑफिस के लिए निकल रही थी। कार्लोस घात लगाकर पहले से बैठा था। वह इस बात से नाराज से था कि डाला ना तो उसका फोन उठा रही थी और ना ही मैसेज का जवाब दे रही थी।Yahoo News के मुताबिक, मृतक डायला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कार्लोस से अलग होना चाहती थी। लेकिन कार्लोस बार-बार उसे फोर्स कर रहा था। दोनों 4 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन पिछले हफ्ते ही वे अलग हो गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *