Sun. Apr 20th, 2025

पत्नी से विवाद के बाद पति ने 2 साल के बच्चे को छत से फेंका,खुद भी लगा दी छलांग

दिल्ली: पति पत्नि की विवा अब बच्चों की जान पर बन आया है जबकि उन बच्चों का क्या दोष जिन्होंने अभी दुनिया भी नही देख थी। ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पति पत्नि में अनबन होने के बाद जालिम पति ने अपने दो साल के अबोध बच्चे को छत की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कालकाजी में पत्नी से अनबन हो जाने के बाद एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दो साल के बच्चे को पहली मंजिल से फेंक दिया और फिर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मान सिंह के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति देर रात अपने बच्चे को इमारत की पहली मंजिल से फेंकने के बाद अपनी पत्नी की दादी के घर की छत से नीचे कूद गया।

जबकि बच्चे को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मान सिंह को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया था। सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि उसके अपने पति से अच्छे संबंध नहीं हैं और वह पिछले कुछ दिनों से अपने दो बच्चों के साथ अपनी दादी के साथ रह रही थी। उसका पति शुक्रवार की शाम करीब 6ः7 बजे उसके पास आया और शराब के नशे में उससे झगड़ने लगा। अचानक उसने अपने बेटे को पहली मंजिल पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह भी नीचे कूद गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *