Sun. Sep 21st, 2025

बारिश के चलते पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम,मिलेगी गर्मी से राहत

देहरादून: आज पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहने से गर्मी परेशान कर सकती है। उत्तराखण्ड में बीते कुछ दिनों से गर्मी ने आमजन को बेहाल कर रखा है।

ये ही वजह है कि सामान्य तापमान में पांचसे छह डिग्री के उछाल ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को गर्मी खूब परेशान कर रही है। मौसम विभाग की माने तो आज (बुधवार) को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम बदलाव के चलते तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान लगाया जा रहा है। राजधानी देहरादून की बात करें तो कल (मंगलवार) को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा।

मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *