Wed. Feb 4th, 2026

विकासनगर में भीषण हादसा: हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 3 की मौत

विकासनगर : क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नेरवा से पांवटा जा रही थी बस

हादसे का शिकार हुई एचपी रोडवेज की यह बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। बस हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।

तीन लोगों की मौत, कई यात्री घायल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस से यात्रियों को निकालने का काम लगातार जारी है।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि “घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। राहत कार्य तेजी से चल रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *