Mon. Feb 9th, 2026

इंसानियत शर्मसार: पति ने खुद कराया पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

बदायूं : फैजगंज बेहटा इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पैसों के लालच में रिश्तों की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि युवक ने सिर्फ एक हजार रुपये के बदले अपनी ही पत्नी को अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया। भरोसे में ली गई महिला को दोनों युवक बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

किसी तरह वहां से जान बचाकर घर पहुंची पीड़िता ने जब पति से सवाल किया तो जो जवाब मिला, उसने उसे अंदर तक तोड़ दिया। महिला का कहना है कि पति ने साफ शब्दों में कहा कि वह इसी तरह उसे बेचकर पैसे कमाएगा। यह सुनते ही पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना से आहत महिला अगले ही दिन थाने पहुंची और पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच जारी है यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि समाज के लिए भी एक कड़वा सवाल छोड़ गया है, जहां लालच ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *