Wed. Apr 30th, 2025

2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी,युद्ध के मैदान में डर से कांपेगा चीन

इंसान को लगता है कि अगर उसे ये पता चल जाए कि भविष्य में क्या होगा तो उसकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी, पर सच तो ये है कि अगर उसे सच्चाई पता लग गई, तो उसका जीना दूभर हो सकता है। दुनिया में ऐसे कई लोग रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग मौकों पर भविष्यवाणियां कर के भविष्य के बारे में बताया है। पर फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं और कई लोगों का तो मानना है कि वो काफी मौकों पर सही भी होती हैं। हजारों साल पहले नास्त्रेदमस ने आज के दौर की भविष्यवाणियां की थीं। तो इस महान व्यक्ति ने साल 2004 के लिए क्या आंकलन किया था, चलिए जानते हैं।

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले एक किताब जारी की थी, जिसके तहत उसने कोविड जैसी महामारी, हिटलर की मौत जैसे मामलों पर सही भविष्यवाणी की थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने साल 2024 के लिए क्या-क्या दावे किए थे।किंग चार्ल्स का ड्रामा- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार अगले साल ब्रिटेन के महाराजा अपने पद से हट सकते हैं।

नेवल वॉर- नास्त्रेदमस ने अंदाजा लगाया था कि अगल साल यानी 2024 में इंडियन ओशन में चीन उत्पात मचाएगा, इस वजह से हिन्द महासागर में नेवल वॉर होगी। हालांकि, डेली स्टार के मुताबिक सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स से अंदाजा लगाया है कि चीन को मुंह की खानी पड़ सकती है और वो जंग के मैदान में थर-थर कांपेगा। अब वो तो वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होता है।

जलवायु परिवर्तन से तबाही- ये तो हर कोई जानता है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनिया में मुश्किलें बढ़ रही हैं। पर नास्त्रेदमस का अंदाजा था कि 2024 में भी ऐसा ही कुछ होगा। उनके अनुमान के मुताबिक धरती और भी ज्यादा सूखी हो जाएगी और तबाही के रूप में बाढ़ आएगी।

नए पोप- नास्त्रेदमस की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली भविष्यवाणी को सुनकर ईसाई धर्म के अनुयायी निराश हो सकते हैं। वो इसलिए क्योंकि साल 2024 की उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक पोप फ्रांसिस ये दुनिया छोड़कर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *