Sun. Apr 20th, 2025

बीच सड़क पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर,दो लोगों के उड़े चिथड़े

मुगलसराय: कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास आज शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर का ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी, दोनो व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास में ईंट से लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया सिलेंउर उतार रहे दोनों लोगों के चिथड़े उड़ गए।

हादसा इतना जबरदस्त था कि 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे। यह दर्दनाक और खौफनाक मंजर देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *