Sat. Apr 19th, 2025

राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के दोषी सेना के मेजर को किया बर्खास्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामरिक बल कमान (एसएफसी) में तैनात भारतीय सेना के एक मेजर को उच्च स्तरीय जांच में निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि सेना ने मार्च 2022 में मेजर की गतिविधियों की जांच शुरू की थी और तब संवेदनशील जानकारी साझा करने सहित संदिग्ध गतिविधियों में मेजर की कथित संलिप्तता का पता चला था।सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति, जो तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने सेना अधिनियम, 1950 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगभग एक सप्ताह पहले मेजर की सेवाओं को समाप्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामरिक बल कमान (एसएफसी) में तैनात भारतीय सेना के एक मेजर को उच्च स्तरीय जांच में निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *