Sat. Apr 19th, 2025

प्रियंका गांधी का PM पर हमला,मदद के नाम पर थमाया 5 Kg राशन का बोरा

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे अपने भाई राहुल गांधी के लिए 8 मई से प्रचार शुरू कर दिया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के फुलवासा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी जरूरतें और मदद करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा थमा दिया।

पांच किलो राशन से क्या होने वाला है ? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। प्रियंका ने रायबरेली से अपने परिवार के जुड़ाव का इतिहास भी बताया। उन्होंने कहा कि 103 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान नेहरू जी ने यहीं गिरफ्तारी दी थी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *