Fri. Apr 11th, 2025

सुखविंदर सिंह सुक्खू हो सकते हैं हिमाचल के नए सीएम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर जारी घमासान अब खत्म हो गया है। आलाकमान ने सीएम का नाम तय कर लिया है। आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि,उनके नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। बता दें कि अभी कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू नहीं हुई है। मुकेश अग्निहोत्री जो पहले विधानसभा में बैठक के लिए आये थेए वापस सिसल होटल लौटे हैं।

इधर, कांग्रेस ने आज शाम पांच बजे राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार,हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री रविवार को शपथ ले सकते हैं। वहीं, होटल सिसल के बाहर दोबारा नारेबाजी शुरू हो गई है। प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,‘मुझे कोई जानकारी नहीं है।

अभी कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, 5 बजे बैठक होगी। आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है।’ वहीं,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह,कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले एक.दूसरे से बातचीत की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने राजभवन से 5 बजे मिलने का समय मांगा है।

बता दें कि हिमाचल में सीएम पद को लेकर शुक्रवार रात को नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें सीएम चुनने के लिए कांग्रेस आलाकमान को अधिकृत किया गया। हालांकि,इसके बाद शनिवार को भी मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी रही लेकिन अब सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय हो गया है।

साभार: जेएनएन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *