Fri. Apr 18th, 2025

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से 9 की मौत

गुवाहाटी: उत्तरी सिक्किम में जबरदस्त बारिश के चलते हुए भूस्खलन से करीब नौ लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है, जिसमें सोमवार को तीन लोगों की मौत की खबर है। लाचुंग, युमथांग और डिकचू जैसे पर्यटन स्थलों में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन जिले के बड़े इलाके, जो पूरे उत्तरी सिक्किम को कवर करते हैं, फंसे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल मे अचानक आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। उत्तरी सिक्किम की सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जिले से संपर्क टूट गया है,’ मंगन के डीएम ने कहा,‘फंसे हुए सभी पर्यटक सुरक्षित हैं, लेकिन हम उन्हें नुकसान के कारण निकाल नहीं पाए हैं,’ उन्होंने कहा कि उनमें से 11 विदेशी नागरिक थे।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तबाही के लिए त्वरित सहायता और प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। पिछले साल सिक्किम में हिमालय की एक ग्लेशियल झील के फटने से आई बाढ़ में कम से कम 179 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल उत्तरी सिक्किम में एक ग्लेशियल झील के फटने से तीस्ता में आई अचानक बाढ़ ने पूरे पहाड़ी राज्य में सड़कों और पुलों को बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *