Sat. Feb 1st, 2025

SSP दफ्तर के सामने युवक ने लगाई आग,पुलिस,विधायक पर लगाए आरोप

बदायूं: ससुरालवालों से विवाद के चलते परेशान युवक ने बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे एसएसपी कार्यालय के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठीं तो पुलिसकर्मी बुझाने में जुट गए। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी अपने.अपने कार्यालय से निकलकर बाहर आए। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नई सराय निवासी युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। इससे पत्नी अपने मायके में रह रही है। दो दिन पहले साले की पत्नी ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने आरोप लगाया कि उसे कोतवाल, सीओ सिटी के अलावा एक विधायक परेशान कर रहे हैं।

अस्पताल ले जाते समय युवक ने चीख-चीखकर आरोप लगाए। एसएसपी ने बताया कि युवक का अपने ससुरालीजनों से दो वर्षों से विवाद चल रहा है। इसमें कई मुकदमे कोतवाली, सिविल लाइंस और मुजरिया थाने में पंजीकृत हैं। 30 दिसंबर को युवक अपनी ससुराल में जबरन घुस गया था। उसके साले की पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तनाव में युवक ने आत्मदाह की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *