Tue. Apr 21st, 2026

अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली : मुख्यमंत्री

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे और अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व एवं देश को पराधीनता से मुक्त कराने में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के सपने के अनुरूप उत्तराखण्ड के समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *