Sat. Aug 29th, 2026

आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोनिया गांधी ने प्रदेश नेतृत्व को किया दिल्ली तलब

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई है। इसी तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को 26 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा कर सकती हैं। सूत्रों की माने तो पार्टी मीटिंग में उत्तराखंड में आई आपदा की भी समीक्षा होगी। उत्तराखंड से कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य व हरीश रावत सहित कॉंग्रेस के अन्य नेता पार्टी मीटिंग में भाग लेने दिल्ली जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *