Tue. Apr 21st, 2026

आज उत्तराखंड की पांच हस्तियां होंगी उत्तराखंड गौरव अवार्ड से सम्मानित

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव पुरस्कार 2021 घोषित कर दिए हैं। आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार अपने क्षेत्र में गौरवशाली कार्य करने के लिए राज्य के 5 जाने-माने चेहरे उत्तराखंड गौरव अवार्ड के लिए चुने गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बधाइयां दी है। उन्होनें कहा कि इन्हें दिया जा रहा सम्मान उत्तराखंड को विभिन्न क्षेत्रों में पहचान दिलाएगा।

इनमें मरणोपरांत उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को समाज सेवा एवं लोक सेवा के लिए पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। साथ ही पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, साहित्यकार रस्किन बॉण्ड, माऊंटेनियर बछेन्द्री पाल और संस्कृति के क्षेत्र में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *