Sun. May 3rd, 2026

आज से देहरादून टू दिल्ली दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

देहरादून: उत्तराखण्ड परिवहन निगम आज से देहरादून टू दिल्ली इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास आज शनिवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों बीएस.4 वाहनों के दिल्ली में एंट्री पर रोक का लैटर भेजा था।

फिलहाल,इस अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।इस बीच परिवहन निगम ने बीएस.6 और इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों की खरीद में लगाया हुआ है। चार इलेक्ट्रिक बसें देहरादून पहुंच चुकी हैं यह बसें देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *