Sun. May 3rd, 2026

आश्रम में ठहरे विदेशी नागरिक की मौत

ऋषिकेश। मुनिकीरेती के अंतर्गत स्थित एक आश्रम में ठहरे एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह विदेशी नागरिक को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह व्यक्ति मूल रूप से मलेशिया का रहने वाला है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की ओर से सूचना दी गई कि मंगलवार की सुबह करीब 2.15 बजे मुनिकीरेती स्थित एक आश्रम में रुके विदेशी नागरिक को उपचार के लिए यहां लाया गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस के मुताबिक विदेशी की पहचान लोक नथेन शिम्पू (76 वर्ष) निवासी क्वालम्पुर मलेशिया के रूप में हुई है। उसके एक भारतीय मित्र भास्करण की ओर से उसे राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि थाना मुनिकीरेती को घटना की सूचना दे दी गई है। इस मामले में संबंधित दूतावास को भी सूचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *