Sun. Apr 19th, 2026

ईगास पर राजकीय अवकाश घोषित

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इगास पर्व पर एक दिन का अवकाश रखे जाने की घोषणा की है। बता दें कि, इगास पर्व उत्तराखंड का व्यापक लोक पर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ग्यारहवें दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है। उत्तराखंड में दीपावली का उत्सव इसी दिन चरम पर पहुंचता है। इसे ही इगास-बग्वाल नाम दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर खास अंदाज में स्थानीय भाषा में छुट्टी की जानकारी देते हुए लिखा कि, “उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *