Sun. May 3rd, 2026

उच्छाढुंगी में खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन

रूद्रप्रयाग। न्याय पंचायत उच्छाढुंगी में खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत सुमन सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि प्रधान कंडारा  ज्योति नेगी, आमंत्रित अथिति प्रधान क्यूंजा  विनीता देवी, न्याय पंचायत के प्रधान, क्षेत्र पंचायत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बचन सिंह रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष हरेंद्र बर्तवाल और क्षेत्र की संभ्रांत जनता मौजूद रही। प्रतियोगिता में स्व0 अंकिता भंडारी के लिए मौन रखा गया और श्रद्धांजलि भी दी गई। प्रतियोगिता में राइका कंडारा कब्बड्डी में विजेता रही और राइका क्यूंजा खो खो में विजयी रही। बालीबाल में राइका भनज विजय रही। सभी प्रतिभागियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में मैडल और ट्राफी दी गई। प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में न्याय पंचायत खेल प्रभारी और क्रीड़ा अध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, भानु प्रताप सिंह रावत, मीना बिष्ट, शंकर सिंह बिष्ट आदि का प्रमुख योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *