Sun. Jun 21st, 2026

उत्तराखण्ड के राज्यपाल पहुंचे बाबा केदार के धाम लिया आशीर्वाद

चमोली: उत्तराखंड के गर्वनर सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन करे और पूजा अर्चना की। इसके बाद गर्वनर रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां पर वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार वे शाम चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दशहरे के दिन पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *