Sun. May 3rd, 2026

एक्सपर्ट कमेटी का विधानसभा में डेरा, खंगाले तमाम दस्तावेज

देहरादून। विधानसभा में बैंकडोर भर्तियों की जांच के लिए बनाई गई 3 सदस्यीय कमेटी ने बीते 3 दिनों से विधानसभा में डेरा डाला हुआ है। भर्ती से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। मंगलवार को भी कमेटी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के अगल-बगल के कमरों को खंगाला गया। कमेटी सचिव ओपी सिंगल के उस दफ्तर को भी खंगालेगी जिसे सील कराया गया था तथा उन्हें पूछताछ के लिए कभी भी बुला सकती है। कमेटी को एक माह में जांच रिपोर्ट देनी है इसके लिए तेजी से काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *