Mon. Oct 19th, 2026

एक अगस्त से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में शुरू होंगे प्रवेश,सेमेस्टर सिस्टम लागू

देहरादून: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अब प्रवेश प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइन के अनुसार वार्षिक परीक्षा सिस्टम पूरी तरह समाप्त कर फिर से सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया है।

यह निर्णय सितंबर 2021 में हुई पांचवीं कार्य परिषद में लिया गया था। नए सत्र 2022-23 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश सेमेस्टर सिस्टम के तहत होंगे। नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी।

श्रीदेव सुमन विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एमएस रावत ने बताया कि यदि किन्हीं कारणों से छात्रों की पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट समय पर उपलब्ध नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है। प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अन्य कक्षाओं में एडमिशन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *