Sun. May 3rd, 2026

एटीएम क्लोनिंग कर धोखाधड़ी से पैसा निकालने वाला गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एटीएम क्लोनिंग कर बैंक खातों में सेंध लगाकर लाखों रुपए निकालने वाले शातिर इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का एक साथी अब भी फरार बताया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की भी बात कही जा रही है।पुलिस टीम को सूचना मिली कि इनामी बदमाश नवनीत शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में है। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक टीम तैयार कर आरोपित की गिरफ्तारी को गोंडा भेजी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित नवनीत शुक्ला पुत्र सीताराम शुक्ला निवासी सिसवा पोस्ट झिलाई थाना मनकापुर, जिला गोंडा से गिरफ्तार कर लिया।आरोपित पर धोखाधड़ी से दो लोगों के बैंक खाते से करीब पांच लाख रुपया निकाला था। वहीं आरोपित पर संगठित होकर तकनीकी रूप से धोखाधड़ी कर एटीएम से डाटा चुराने वह एटीएम का क्लोन करने का भी आरोप था। आरोपित पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 420, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *