Wed. Jun 3rd, 2026

एमएसपी पर बात करने के लिए किसान संगठनों ने तय किए पांच नाम

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी अब भी बरकरार है। तीनों कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद भी किसान आंदोलनरत हैं। शनिवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से एमएसपी पर बात करने के लिए कमेटी ने पांच नाम फाइनल कर दिए हैं। किसान संगठन ने बैठक कर यह नाम तय किए हैं। ये सभी सरकार से एमएसपी पर बात करेंगे।

कमेटी में अशोक डाल्वे, शिवकुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। बता दें कि केंद्र सरकार किसानों के हितों को देखते हुए तीन नए कषि कानून लायी थी जिसके बाद किसानों ने इन्हे मानने से इन्कार कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही किसानों का आंदोलन शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *