Sun. Jun 28th, 2026

एमडीडीए ने शेखोवाला ग्राम में भूमि पर अवैध प्लाटिंग का काम रुकवाया

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने आज शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करी जिसके तहत शिमला बाईपास के समीप शेखोवाला ग्राम में करीब पांच बीघा भूमि पर अवैध की जा रही अवैध प्लाटिंग का काम रुकवाया गया।

एक अन्य प्रकरण में मेहंदीपुर शिमला बायपास रोड पर 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग का काम रुकवाया गया। सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने गई टीम में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, सुपरवाईजर अमर लाल, अजय कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *