Sun. Jun 21st, 2026

कांवड़िये की हत्या के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

रुड़की: डाक कावड़ को आगे निकालने को लेकर हुए विवाद में कावडियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक कावड़िये की मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके बाद कार्तिक पुत्र पवन निवासी गांव सिसौली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर 20 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं आज सुबह पुलिस ने थाना सभालखा जिला पानीपत हरियाणा के छह युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *