Tue. Sep 1st, 2026

केरल: पोक्सो केस आरोपी के घर में लगाई आग

केरल: कोझिकोड में पोक्सो मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पास के पय्योली तट पर स्थित उसके घर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने आज शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आग लगाने की यह घटना पय्योली के अयिनिकड समुद्र तट इलाके में रहने वाले आरोपी टी मजीद को पोक्सो मामले के सिलसिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई।

पुलिस के मुताबिक टी मजीद के खिलाफ एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया था। आधी रात को उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया। आग की लपटों में फूस की छत वाला घर लगभग जलकर खाक हो गया। घनी आबादी वाले तटीय इलाके में आस-पास के घरों में आग की लपटों को फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों को लगाया गया। आरोपी मजीद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *