Tue. Jul 21st, 2026

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 नवंबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के भी बंद होंगे कपाट

अभिज्ञान समाचार/ उत्तरकाशी। चार धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। आज गोवर्धन पूजा के दिन गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए है। शुक्रवार की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर गंगा मैया के मुकुट को उतारने के बाद कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। बता दें कि शनिवार यानी 6 नवम्बर के दिन केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं 20 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

शुक्रवार सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के भोग मूर्ति के दर्शन किए। गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी का पाठ किया। इसके पश्चात मां गंगा की मूर्ति को मंदिर परिसर से बाहर लाया गया और महाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात अमृत बेला पर दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर कपाट बन्द किए गए। डोली को तीर्थ पुरोहितों और भक्तों ने मां गंगा के मायके मुखवा के लिए रवाना किया। इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन कर मां गंगा का जयकारा करते हुए उन्हें विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *