Wed. Oct 21st, 2026

गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तन, अब 8 दिसंबर को होगी छुट्टी

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। शासन ने प्रदेश में 24 नवंबर (बुधवार) को गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तन किया है। अब 24 नवंबर के स्थान पर आगामी 8 दिसंबर (बुधवार) को प्रदेश के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तराखण्ड सचिवालय, विधानसभा और जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। शासन की ओर से यह आदेश सचिव (प्रभारी) विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *